Get App

Delhi Fire News: 'यह काफी संदिग्ध भी है..'; दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Delhi Fire News:दिल्‍ली के आईटीओ इलाके में सोमवार (1 मई) सुबह स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की बिल्डिंग में आग लगी। इस घटना से हड़कंप मच गया। फिलहाल, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 1:02 PM
Delhi Fire News: 'यह काफी संदिग्ध भी है..'; दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Delhi Fire News: आग लगते ही बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

Delhi Fire News: दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की बिल्डिंग में सोमवार (1 जून) सुबह आग लग गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली दमकल सेवा को इस घटना के बारे में सुबह करीब 9:37 बजे कॉल मिली। सामने आए वीडियो से पता चला कि इमारत की दूसरी मंजिल से घना धुआं निकल रहा था। इसी फ्लोर पर शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी ऑफिस स्थित हैं।

आग लगते ही बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को इस घटना की जानकारी सुबह 9:37 बजे मिली। इस पर तुरंत कदम उठाते हुए मौके पर करीब 8 गाड़ियों को भेजा गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस इमारत की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जो अभी भी निकल रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

AC में खराबी आग की वजह?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें