Get App

Stocks to Watch: आज 7 अगस्त को LIC, SBI, SCI, Alkem Labs समेत इन शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी उठापटक

Stocks to Watch: आज शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केयर रेटिंग्स, टाइटन कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ऑयल इंडिया, BEML, NLC इंडिया समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होने वाले हैं

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 8:57 AM
Stocks to Watch: आज 7 अगस्त को LIC, SBI, SCI, Alkem Labs समेत इन शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी उठापटक
शुक्रवार को एक SME कंपनी फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक की लिस्टिंग होने वाली है।

शुक्रवार, 7 अगस्त को कई शेयरों में तेज उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है। इनमें एसबीआई, ब्रिटानिया, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, LIC, Alkem Labs, ओला इलेक्ट्रिक, टाइटन जैसे नाम प्रमुख हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले तिमाही रिजल्ट जारी किए थे। वहीं कुछ कंपनियों के नतीजे आज जारी होंगे। कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने एक दिन पहले नई डील, कॉन्ट्रैक्ट या अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स की जानकारी दी थी।

इसके अलावा शुक्रवार को एक SME कंपनी की लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही 40 से ज्यादा कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं किन प्रमुख शेयरों पर रहेगी नजर...

आज इन कंपनियों के नतीजे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केयर रेटिंग्स, टाइटन कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, BEML, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आइनॉक्स विंड, सेरा सैनिटरीवेयर, ज्योति CNC ऑटोमेशन, एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, JK टायर एंड इंडस्ट्रीज, हिताची एनर्जी इंडिया, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, NLC इंडिया, ऑयल इंडिया, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, लेमन ट्री होटल्स, पावरिका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें