Get App

Delhi Parking Charges Doubled: दिल्ली सरकार ने GRAP 3 और 4 के तहत पार्किंग फीस की दोगुनी, निजी वाहनों के उपयोग को कम करने का लिया फैसला

Delhi Parking Charges Doubled: दिल्ली सरकार ने बुधवार को अधिकृत पार्किंग स्थलों पर मौजूदा पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का निर्णय लिया है, ताकि GRAP III - 'गंभीर' वायु गुणवत्ता (AQI 401-450 के बीच) और GRAP IV- 'गंभीर से अधिक' वायु गुणवत्ता (AQI 450 से ऊपर) लागू होने पर लोग निजी वाहन कम उपयोग करें।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:21 AM
Delhi Parking Charges Doubled: दिल्ली सरकार ने GRAP 3 और 4 के तहत पार्किंग फीस की दोगुनी, निजी वाहनों के उपयोग को कम करने का लिया फैसला
दिल्ली सरकार ने GRAP 3 और 4 के तहत पार्किंग फीस की दोगुनी

Delhi Parking Charges Doubled: दिल्ली सरकार ने बुधवार को अधिकृत पार्किंग स्थलों पर मौजूदा पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का निर्णय लिया है, ताकि GRAP स्टेज III - 'गंभीर' वायु गुणवत्ता (AQI 401-450 के बीच) और GRAP स्टेज IV - 'गंभीर से अधिक' वायु गुणवत्ता (AQI 450 से ऊपर) लागू होने पर लोग निजी वाहन कम इस्तेमाल करें।

यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है, जहां शाम 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर 324 है।

8 जनवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के स्वामित्व और प्रबंधन वाले पार्किंग स्थलों को शुल्क दोगुना करने से छूट दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार, IIT कानपुर द्वारा 2015 में किए गए वायु प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों पर एक व्यापक अध्ययन में कहा गया है कि सर्दियों में वाहनों से लगभग 19.7% PM10 और 25.1 प्रतिशत PM2.5 का उत्सर्जन होता है, जबकि गर्मियों में यह लगभग 6.4% PM10 और 8.5% PM2.5 होता है। वार्षिक उत्सर्जन के आधार पर, शहर में वाहनों से लगभग 18% CH4 उत्सर्जन, 92% N2O उत्सर्जन और 30% CO3 उत्सर्जन होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें