Delhi Bomb Threat: दिल्ली MCD मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, आधिकारिक ईमेल पर आया मैसेज, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली नगर निगम (MCD) की मेयर के ऑफिशियल ईमेल अकाउंट पर गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और छानबीन शुरू कर दी। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 11:11 AM
दिल्ली MCD मेयर को मिला धमकी भरा ईमेल

Delhi Bomb Threat: दिल्ली नगर निगम (MCD) की मेयर के ऑफिशियल ईमेल अकाउंट पर गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और छानबीन शुरू कर दी। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि भेजे गए ईमेल में दिल्ली और आसपास के इलाकों में संभावित विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई।

पुलिसकर्मियों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से मेयर कार्यालय स्थित नगर निगम केंद्र में गहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कार्यालय परिसर, आम क्षेत्रों और पार्किंग सहित पूरे भवन की बारीकी से तलाशी ली गई।


नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामान नहीं मिला, जिस वजह से अधिकारियों ने इमारत को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया। वहीं, एहतियात के तौर पर, नगर निगम केंद्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां 

इस बीच, सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की गहन जांच कर रही हैं और तकनीकी विश्लेषण के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह मैसेज  कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह मैसेज डर और अशांति फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया एक फर्जी ईमेल हो सकता है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: Delhi: 'फ्लैट के बाहर से लगा ताला, अंदर बिखरा खून…' इन सवालों में उलझा महिला प्रोफेसर के मौत का मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।