Get App

Delhi-Meerut RRTS: अब दिल्ली से 1 घंटे में पहुंचिए मेरठ, नमो भारत ट्रेन का फाइनल ट्रायल...जानें कब चालू होगा पूरा कॉरिडोर

Delhi-Meerut RRTS: जनवरी 2024 में साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर का रूट शुरू किया गया, जिससे कुल 55 किलोमीटर की दूरी पर रैपिड रेल सेवा चालू हो गई। इस बड़े नेटवर्क की मदद से रैपिड रेल अब तक एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सफर करा चुकी है, जो एक बड़ी उपलब्धि है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 10:39 PM
Delhi-Meerut RRTS: अब दिल्ली से 1 घंटे में पहुंचिए मेरठ, नमो भारत ट्रेन का फाइनल ट्रायल...जानें कब चालू होगा पूरा कॉरिडोर
अब दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना मेट्रो जितना आसान और तेज हो जाएगा।

Delhi-Meerut RRTS: अब दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करना मेट्रो जितना आसान और तेज हो जाएगा। एनसीआर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) जल्द ही सराय काले खां से मेरठ तक की 82 किलोमीटर लंबी रैपिड रेल सेवा शुरू करने वाला है। इस पूरे कॉरिडोर पर काम लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि ट्रेनें जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत से दौड़ने लगेंगी। अभी न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर का हिस्सा पहले से चालू है। बाकी के हिस्सों और मेरठ मेट्रो पर ट्रायल लगभग खत्म होने वाला है, जिसके बाद यात्रियों को पूरी रैपिड रेल सुविधा मिलने लगेगी।

न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ चल रही है रेल

रैपिड रेल कॉरिडोर को पूरी तरह शुरू करने से पहले मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) की मंजूरी जरूरी है, जिसमें कुछ हफ्ते लग सकते हैं। मंजूरी मिलने के बाद यह भारत का पहला सेमी-हाई स्पीड मास ट्रांजिट सिस्टम बन जाएगा जो पूरी तरह से चालू होगा। तकनीकी रूप से देखा जाए तो ट्रेनें पहले ही पूरे 82 किलोमीटर रूट पर ट्रायल के तौर पर दौड़ रही हैं। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का 55 किलोमीटर हिस्सा आम लोगों के लिए खुला है, जबकि बाकी रूट – सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक का 4.5 किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का 23 किलोमीटर हिस्सा – अभी ट्रायल फेज में है।

चल रहा है ट्रायल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें