Delhi Metro on Republic day Parade: अगर आप 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों से काफी पहले शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कर्तव्य पथ पर होने वाले समारोहों में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो संचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया है।
