Get App

Delhi Metro : MCD उपचुनाव के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, जानें कितने बजे से चलेगी पहली ट्रेन

DMRC ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन खास इंतजाम किए हैं। 30 नवंबर (रविवार) को मतदान और 3 दिसंबर (बुधवार) को मतगणना के दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी समय पर पहुंच सकें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2025 पर 4:59 PM
Delhi Metro : MCD उपचुनाव के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, जानें कितने बजे से चलेगी पहली ट्रेन
Delhi Metro : मेट्रो सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी समय पर पहुंच सकें।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी कि DMRC ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन खास इंतजाम किए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने MCD उपचुनाव के मतदान और मतगणना वाले दिनों के लिए पोलिंग टीमों को समय पर मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए इस वीकेंड मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय से पहले चलना शुरू करेंगी।

DMRC ने दी बड़ी जानकारी 

DMRC ने रविवार को X पर पोस्ट कर बताया कि 30 नवंबर (रविवार) को सभी मेट्रो लाइनें सुबह 4:00 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। मतदान वाले दिन सुबह 4 बजे से 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतर पर चलेंगी, उसके बाद सामान्य रविवार वाला टाइमटेबल लागू होगाआखिरी ट्रेन भी आम दिनों की तुलना में 30 मिनट देर से चलेगी। इसी तरह 3 दिसंबर (बुधवार) यानी मतगणना वाले दिन भी यही व्यवस्था रहेगीउस दिन भी मेट्रो सेवाएँ सुबह 4 बजे शुरू होंगी, पहले 30 मिनट तक ट्रेनें आधे-आधे घंटे के अंतर पर चलेंगी और फिर नियमित वीकडे शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा।

बदली मेट्रो की टाइमिंग 

मेट्रो सेवाओं में किए गए ये बदलाव ऐसे समय में लागू किए गए हैं जब चुनाव आचार संहिता का सबसे सख्त चरण शुरू हो चुका है। स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) ने मतदान से पहले 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू कर दिया है। 28 नवंबर शाम 5:30 बजे से लेकर 30 नवंबर शाम 5:30 बजे तक किसी भी तरह के मीडियाचाहे वह प्रिंट हो, डिजिटल हो या इलेक्ट्रॉनिकपर चुनाव से जुड़ी कोई भी सामग्री प्रकाशित या प्रसारित नहीं की जा सकती। इसमें ओपिनियन पोल, सर्वे और चुनावी विश्लेषण जैसे सभी प्रकार के कंटेंट शामिल हैं।

12 वार्डो में होंगे MCD चुनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें