Delhi Metro Station New Name: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बदल गए नाम! मयूर विहार पॉकेट 1 को मिली नई पहचान, जानें- डिटेल्स

Delhi Metro Station New Name: त्रिलोकपुरी से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रवि कांत ने मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Metro Station New Name: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' किया गया है

Delhi Metro Station New Name: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया। अधिकारी ने कहा कि नाम बदलने की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जबकि संशोधित नाम प्रभावी हो गया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह फ़ैसला दिल्ली की स्टेट नेम्स अथॉरिटी ने लिया, जिसके हेड मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।

त्रिलोकपुरी से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। मैं पिछले छह महीनों से इस मामले को सरकार के सामने उठा रहा था।"

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण द्वारा लिया गया है, जिसकी अध्यक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 29 सदस्यीय यह समिति शहर की सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, गोल चक्करों और अन्य सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम रखने और उन्हें बदलने के प्रस्तावों पर फैसला करती है।


लोग कर रहे थे बदलाव की मांग

अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन के पास एक राम मंदिर है। लोकल लोग सालों से इसका नाम बदलने की मांग कर रहे थे। विधायक ने कहा कि इलाके के सनातन धर्म सभा के रिप्रेजेंटेटिव्स ने मंदिर का नाम बदलने के बारे में उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने सरकार को एक लेटर भी लिखा था।

श्री राम मंदिर मयूर विहार मेट्रो स्टेशन को पहले मयूर विहार पॉकेट 1 के नाम से जाना जाता था। इनमें दो प्लेटफॉर्म हैं। शिव विहार और मौजपुर-बाबरपुर जाने वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म 1 एवं मजलिस पार्क जाने वाली ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म 2 है। स्टेशन पर चार लिफ्ट और तीन एस्केलेटर हैं। जबकि पैसेंजर सुविधाओं में एक फर्स्ट-एड रूम, टॉयलेट और एक टोकन वेंडिंग मशीन शामिल हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 16 नवंबर को कहा कि लोकल पहचान के लिए पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने हैदरपुर गांव में श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा में शामिल होने के दौरान यह घोषणा की थी। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और लोकल पहचान को साफ तौर पर दिखाने के लिए QU ब्लॉक में प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नाम उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन रखा गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi: सुसाइड या मर्डर...? दिल्ली पुलिस की रडार पर 'बाबा', पीरागढ़ी में कार में मिली 3 लाशों की मिस्ट्री और उलझी

प्रस्तावित पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन का नाम हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन रखा गया है। मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। हैदरपुर गांव में रेज़ांगला शहीद पवित्र राज कलश यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकल पहचान को साफ करने और यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।