Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली इस समय 'दमघोंटू' हवा और 'जीरो विजिबिलिटी' के दोहरे संकट से जूझ रही है। सोमवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 418 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम है जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
