Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे है। दिन में चटक धूप राहत दे रही है, तो रात होते ही शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदूषण ने भी एक बार फिर 'गंभीर' श्रेणी को पार कर गया है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 550 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।
