Get App

Delhi AQI Today: दिल्ली में दमघोंटू हवा का कहर जारी, AQI 400 के पार, सारे उपाय फेल! दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

Delhi Air Pollution: 23 अक्टूबर को दिल्ली की हवा की हालत और खराब हो गई है। लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने कई दावे किए थे, लेकिन मौसम का रुख बदलते ही AQI का 400 के पार जाना बताता है कि जमीनी स्तर पर उनका कोई खास असर नहीं दिख रहा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 7:29 AM
Delhi AQI Today: दिल्ली में दमघोंटू हवा का कहर जारी, AQI 400 के पार, सारे उपाय फेल! दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
राजधानी के आनंद विहार इलाके में AQI 427 दर्ज किया गया, जो 'सीवियर' कैटेगरी में आता है

Delhi  AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण कंट्रोल के सारे दांव-पेंच नाकाम साबित हुए हैं, और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ, अरब सागर में बने चक्रवात जैसे हालात की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।

दिल्ली में जहरीली  हवा  का कहर

गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली की हवा की हालत और खराब हो गई है। लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के आनंद विहार इलाके में AQI 427 दर्ज किया गया, जो 'सीवियर' कैटेगरी में आता है। दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने कई दावे किए थे, लेकिन मौसम का रुख बदलते ही AQI का 400 के पार जाना बताता है कि जमीनी स्तर पर उनका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से AQI का यह स्तर बेहद गंभीर माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें