Get App

Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली-NCR पर कोहरा, धुंध और बादल का 'ट्रिपल अटैक', AQI फिर 300 के पार

Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR में हवाओं की गति एक बार फिर 14 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर आ गई है। हवा की यह धीमी रफ्तार प्रदूषक कणों को वातावरण में बांधकर रखती है, जिससे प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पाता

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 8:48 AM
Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली-NCR पर कोहरा, धुंध और बादल का 'ट्रिपल अटैक', AQI फिर 300 के पार
दिल्ली समेत पूरे NCR क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है

Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली-NCR में अब दिन और रात दोनों समय हल्की ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन इसके साथ ही मौसम और प्रदूषण की ट्रिपल चुनौती खड़ी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार सुबह हल्का कोहरा, दिनभर धुंध और बादलों का जमावड़ा रहने वाला है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ सकती है।

दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है जिसका स्तर एक बार फिर 300 को पार कर चुका है। आज सुबह इंडिया गेट पर AQI 319, वहीं लोधी रोड पर 325 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे NCR क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हवा की धीमी गति भी प्रदूषण को जमने में मदद कर रही है।

दिल्ली- 300

सब समाचार

+ और भी पढ़ें