देश के उत्तर और मध्य भागों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है कि अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भीषण लू का प्रकोप बना रहेगा। आईएमडी वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत करते हुए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के दूसरे इलाके के मौसम के प्रिडिक्शन की जानकारी दी है।
