Delhi AQI Today: आज गुरुवार, 8 जनवरी की सुबह दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए 'दोहरी मार' लेकर आई है। एक तरफ कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया है, तो दूसरी तरफ जहरीली हवा ने हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा कर दी है। मौसम विभाग (IMD) ने 11 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह 401 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया।
