Get App

Delhi AQI: NCR में जहरीली हवा का पहरा, गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर; दिल्ली-नोएडा में भी AQI 400 पार

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली के 39 प्रदूषण केंद्रों में से 26 केंद्रों पर AQI 400 के पार दर्ज हुआ। केवल द्वारका में प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में जमे हुए हैं, जिससे जहरीली धुंध छंट नहीं रही है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:42 AM
Delhi AQI: NCR में जहरीली हवा का पहरा, गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर; दिल्ली-नोएडा में भी AQI 400 पार
आज सुबह भी दिल्ली का औसत AQI 430 रिकार्ड किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है

Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। सोमवार को देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सभी शहर एनसीआर के रहे। लगातार दूसरे दिन गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया, जबकि नोएडा दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। इन तीनों शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार यानी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। आज सुबह भी दिल्ली का औसत AQI 430 रिकार्ड किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है।

NCR के प्रदूषित शहरों का रिपोर्ट कार्ड

सोमवार की रात तक जारी आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के शहरों में प्रदूषण का स्तर बेहद डरावना रहा:

गाजियाबाद: 425- गंभीर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें