Delhi NCR weather: भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ उमस की मार झेल रहे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार (2 जुलाई) सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से काफी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पूरे दिन बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
