Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी ने फरवरी में हुए चुनावों में मिली हार के बाद सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रमुख नियुक्त किया है। AAP महासचिव संदीप पाठक ने बताया कि सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष होंगे। जबकि महाराज मलिक पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और AAP विधायक आतिशी अब राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार का मुकाबला करने के लिए रणनीति तैयार करेंगी।
