पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके के रहने वाले श्याम मुखिया का नाम वोटर लिस्ट से जुड़े एक मामले के चलते चर्चा में है। 125 साल के बताए जा रहे मुखिया का नाम उन लाखों वोटरों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें SIR के दौरान कुछ जानकारी को लेकर नोटिस भेजा गया है। अब इस मामले में नोटिस की वजह और आगे की प्रक्रिया को लेकर जानकारी सामने आई है।
