Corporate Fraud: आर्थिक मामलों की जांच करने वाली दिल्ली पुलिस की विंग EOW ने बड़े पैमाने के कॉरपोरेट फ्रॉड को लेकर एक मामला दर्ज किया है। इस फ्रॉड में फर्जी डॉक्यूमेंट्स और शेयरों के अवैध तरीके से लेन-देन हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह शिकायत जायन यूनिवर्सल (Zion Universal) की तरफ से उनके पावर ऑफ अटॉर्नीहोल्डर सिद्धार्थ शर्मा ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी के तौर पर सदर हिमालयन पैराडाइज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम शामिल है, जिसने बाद में अपना नाम बदलकर IHHR हॉस्पिटैलिटी (हिमाचल) प्राइवेट लिमिटेड कर लिया। इसके अलावा मामले में इसके डायरेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
