देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा वेदर बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon 2026) तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
