Get App

AI Impact Summit: दिल्ली में चल रहे AI समिट में चोरी...गायब हो गए डिवाइस, पुलिस ने दर्ज की FIR

AI Impact Summit: नियोसैपियन के सह-संस्थापक और CEO धनंजय यादव ने दावा किया कि उनकी कंपनी का AI वियरेबल डिवाइस समिट स्थल पर लगे बूथ से उस समय गायब हो गए, जब प्रधानमंत्री के दौरे से पहले एग्जीबिटर्स को अस्थायी रूप से जगह खाली करने के लिए कहा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और समिट स्थल के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:18 PM
AI Impact Summit: दिल्ली में चल रहे AI समिट में चोरी...गायब हो गए डिवाइस, पुलिस ने दर्ज की FIR
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान एक AI वियरेबल डिवाइस की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज हुई है।

राजधानी दिल्ली नें चल रहे  AI इम्पैक्ट समिट भारत के लिए एक बड़ा टेक इवेंट है। यहां दुनिया भर से टेक एक्सपर्ट्स, पॉलिसी मेकर्स और इंडस्ट्री लीडर्स पहुंचे हैं। वहीं इतने बड़े इवेंट में टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ दिक्कतें भी सामने आईं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान एक AI वियरेबल डिवाइस की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु के एक स्टार्टअप के संस्थापक के आरोप के बाद की गई। उनका कहना है कि समिट के पहले दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान उनकी कंपनी का AI प्रोडक्ट स्टॉल से गायब हो गया।

स्टॉल से गायब हो गए डिवाइस

नियोसैपियन के को-फाउंडर और CEO धनंजय यादव ने दावा किया कि उनकी कंपनी का AI वियरेबल डिवाइस समिट स्थल पर लगे बूथ से उस समय गायब हो गए, जब प्रधानमंत्री के दौरे से पहले एग्जीबिटर्स को अस्थायी रूप से जगह खाली करने के लिए कहा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और समिट स्थल के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

लोगों को हुई काफी परेशानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें