Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई 'खराब', कई इलाकों में AQI 210 के पार, क्या NCR में आज बारिश होगी?

Delhi Pollution: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, रविवार (15 फरवरी) को दिल्ली में मिनिमम टेम्परेचर 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वेदर डिपार्टमेंट ने दिन में कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Pollution: रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 था, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (15 फरवरी) को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में रिलेटिव ह्यूमिडिटी 89 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 था, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा कि मंगलवार और बुधवार के आसपास दिल्ली में बारिश होने की आशंका है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। IMD के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के आसपास राजधानी में बारिश की उम्मीद है।


IMD ने कहा, "13 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मुख्य रूप से पहाड़ों पर असर डालेगा। 16 फरवरी की रात को एक और डिस्टर्बेंस से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा पश्चिमी राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दिल्ली से गुजरात तक फैली एक ट्रफ लाइन के साथ-साथ अरब सागर से नमी आने की वजह से हो सकता है।"

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत 11 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत में बारिश और कोहरा रहने की आशंका है।

हालांकि, अब कोल्ड वेव खत्म हो गई है। लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में हल्का से मीडियम कोहरा बना रहेगा। मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी जैसे शहरों में सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- India-Bangladesh Relations: 'बांग्लादेश फर्स्ट...'; भारत के साथ रिश्तों पर क्या बोले तारिक रहमान? 17 फरवरी को पीएम पद की लेंगे शपथ

IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम खराब हो सकता है। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका है। जिन जिलों में बारिश होने की आशंका है, उनमें सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी शामिल हैं। इन बारिशों से तापमान गिर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।