Get App

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां खत्म, इन चीजों से हटा बैन

Delhi Pollution: कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार (22 जनवरी) को कहा कि एयर क्वालिटी बेहतर होने के कारण वह दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत लागू स्टेज 3 प्रदूषण प्रतिबंधों को हटा रहा है। कमीशन की तरफ से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौजूदा AQI में सुधार होने के बाद यह फैसला लिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 8:57 PM
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां खत्म, इन चीजों से हटा बैन
Delhi Pollution: GRAP के तहत लागू स्टेज 3 प्रदूषण प्रतिबंधों को हटा दिया गया है

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी में सुधार होने के कारण कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार के साथ कंस्ट्रक्शन और ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों में अब ढील दी गई है। CAQM ने गुरुवार (22 जनवरी) को कहा कि हवा की क्वालिटी बेहतर होने के कारण वह दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत लागू स्टेज 3 प्रदूषण प्रतिबंधों को हटा रहा है।

CAQM के ताजा आदेश के अनुसार, अनुकूल मौसम की वजह से दिल्ली में AQI में लगातार सुधार हो रहा है। कमीशन ने इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के पूर्वानुमान का हवाला दिया। इसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR इलाके में AQI "मध्यम" से "खराब" कैटेगरी में रहने की संभावना है।

आदेश में कहा गया है, "सब-कमेटी इसलिए GRAP (21.11.2025 को संशोधित) के शेड्यूल के स्टेज-III ('गंभीर' एयर क्वालिटी) के तहत कार्रवाई शुरू करने के अपने 16.01.2026 के आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला करती है।"

आदेश में आगे कहा गया है कि GRAP स्टेज 3 को रद्द किया जा रहा है। लेकिन सर्दियों के मौसम में मौसम की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं होने के कारण और यह सुनिश्चित करने के लिए कि AQI का स्तर और खराब न हो...। नागरिकों को "GRAP स्टेज 1 और 2 के तहत नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करना होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें