Get App

Delhi AQI: जहरीली हवा और कोहरे के साथ दिल्ली में हुआ नए साल का आगाज, AQI 473 के पार; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Delhi Air Quality: दिल्ली का AQI आज सुबह 473 दर्ज किया गया, जो 'खतरनाक' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक जहरीली हवा और कड़ाके की ठंड का यह दोहरा हमला जारी रहने की आशंका है।

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 7:43 AM
Delhi AQI: जहरीली हवा और कोहरे के साथ दिल्ली में हुआ नए साल का आगाज, AQI 473 के पार; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Delhi AQI Today: साल 2026 की पहली सुबह दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए राहत के बजाय 'हेल्थ इमरजेंसी' लेकर आई है। आज, 1 जनवरी को राजधानी घने कोहरे की चादर और बेहद जहरीली हवा की चपेट में है। आलम यह है कि पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई है, जिससे सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज सुबह 473 दर्ज किया गया, जो 'खतरनाक' श्रेणी में आता है।

हवा की गति धीमी होने और तापमान गिरने के कारण प्रदूषक कण (PM2.5 और PM10) जमीन के करीब फंस गए है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक जहरीली हवा और कड़ाके की ठंड का यह दोहरा हमला जारी रहने की आशंका है।

हवाई यातायात पर असर, IndiGo और Air India की एडवाइजरी

घने कोहरे के कारण उड़ानों के शेड्यूल पर बुरा असर पड़ा है। IndiGo एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें। गुवाहाटी और उत्तर भारत के अन्य रूटों पर उड़ानों में देरी हो रही है। Air India ने भी लो-विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में संभावित देरी की चेतावनी जारी की है। एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए 'FogCare' पहल शुरू की है, जिसमें यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट री-शेड्यूल कर सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर लो-विजिबिलिटी के कारण बुधवार को 140 से अधिक उड़ानें रद्द या प्रभावित हुई थीं, और आज भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें