Get App

दिल्ली स्कूल एडमिशन: MCD ने एक महीने में 50000 बच्चों का दाखिला कराने का बनाया टारगेट, 75 एडमिशन वाला खास ऑफर क्या?

MCD ने अपने स्कूलों में बच्चों की संख्या बढाने के लिए एक महीने में 50 हजार नए दाखिले का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शिक्षकों को घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही, स्कूलों की सुविधाओं में सुधार और बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 9:43 AM
दिल्ली स्कूल एडमिशन: MCD ने एक महीने में 50000 बच्चों का दाखिला कराने का बनाया टारगेट, 75 एडमिशन वाला खास ऑफर क्या?
MCD ने एक महीने में अपने स्कूलों में 50,000 नए एडमिशन का लक्ष्य रखा है।

नई दिल्ली, 21 सितंबर (PTI), दिल्ली (Delhi) के MCD स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अब एक खास अभियान चलाने की तैयारी है। नगर निगम ने एक महीने में 50 हजार नए स्टूडेंट्स के एडमिशन कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शिक्षकों को हर शनिवार अपने इलाके में जाकर परिवारों से मिलने और उन्हें MCD (Municipal Corporation of Delhi) स्कूलों के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही, स्कूलों की सुविधाओं और बच्चों की पढाई से जुडी दूसरी जरूरतों पर भी ध्यान देने की बात कही गई है।

हर शनिवार घर-घर पहुंचेगे शिक्षक

नए एडमिशन (Admission) के लिए शिक्षकों को हर शनिवार आसपास के इलाकों में जाकर परिवारों से मिलने को कहा गया है। इस दौरान वे पेरेंट्स को MCD स्कूलों में मिलने वाली पढाई और सुविधाओं के बारे में बताएंगे। अभियान में पेरेंट्स के साथ NGO और स्थानीय लोगों को भी जोड़ने की योजना है। शिक्षा विभाग को स्कूल चलो अभियान को भी और तेजी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों के लिए रखा गया ये खास ऑफर

MCD ने शिक्षकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए एक खास प्रोत्साहन भी रखा है। जो शिक्षक 75 नए बच्चों का दाखिला कराने में मदद करेंगे, उनके नाम नगर निगम शिक्षक पुरस्कार के लिए भेजे जा सकते हैं। इससे शिक्षकों को अभियान में ज्यादा सक्रिय होकर काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें