Get App

Delhi SIR: विदेश मंत्री जयशंकर को मिला SIR का नोट‍िस, लिस्ट में इन बड़े नेताओं के भी नाम

Delhi SIR: दिल्ली में एसआईआर के तहत जारी नोटिस की सूची में एस.एस. संधू, एस. जयशंकर और लालकृष्ण आडवाणी समेत कई बड़े नाम सामने आए हैं। एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट की जांच कर उसमें जरूरी सुधार किए जा रहे हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 7:08 PM
Delhi SIR: विदेश मंत्री जयशंकर को मिला SIR का नोट‍िस, लिस्ट में इन बड़े नेताओं के भी नाम
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी के.एस. जयशंकर का नाम भी मतदाता सूची की जांच के दौरान जारी नोटिस की सूची में शामिल है

Delhi SIR: देशभर में इस समय स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR पर काम चल रह है। वहीं राजधानी दिल्ली में एसआईआर को लेकर जारी नोटिस में देश के बड़े-बड़े नाम सामने आए हैं। इस सूची में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इलेक्शन कमिश्नर एस.एस. संधू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई बड़े नाम SIR के तहत जारी नोटिस की सूची में शामिल हैं। एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट की जांच की जा रही है और उसमें जरूरी सुधार किए जा रहे हैं।

इन लोगों को जारी हुआ नोटिस

न्यूज18 इंडिया के मुताबिक इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। इस सूची में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ सांसद कपिल सिब्बल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के नाम भी शामिल हैं। सूची के अनुसार, चुनावी रिकॉर्ड में एस.एस. संधू के नाम की स्पेलिंग में गलती होने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नोटिस की सूची में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।

क्यों भेजा गया नोटिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें