Delhi Traffic Advisory Today: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, उन 31 पॉइंट्स की लिस्ट जहां ट्रैफिक डायवर्जन लागू
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। वहीं, मेट्रो के कई स्टेशनों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। घर से निकलने से पहले जरूरी अपडेट जान लें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार 10 अक्टूबर को प्रस्तावित बड़े विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी भर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बुलाए गए इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यह बिना अनुमति का प्रदर्शन है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 से अधिक प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। अगर आप आज दिल्ली की सड़कों, विशेषकर मध्य दिल्ली और लुटियंस जोन की तरफ निकलने वाले हैं, तो ट्रैफिक पाबंदियों और डायवर्जन पॉइंट्स की यह पूरी सूची जरूर देख लें।
इन 31 प्रमुख जगहों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक, लागू होगा डायवर्जन
दिल्लीट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, स्थिति और भीड़ के दबाव को देखते हुए शहर की इन 31 प्रमुख जगहों और उनसे जुड़ी सड़कों पर आवाजाही रोकी जा सकती है या ट्रैफिक का मार्ग बदला जा सकता है:
शंकर रोड गोलचक्कर–वंदे मातरम 'टी' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
धौला कुआं फ्लाईओवर
झंडेवालान गोलचक्कर
पंचकुइयां गोलचक्कर
मंडी हाउस गोलचक्कर
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
मिंटो रोड / दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
गुरु नानक चौक
चेम्सफोर्ड रोड पर कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट
भैरों रोड पर एमजी मार्ग (रिंग रोड) टी-पॉइंट
लोधी रोड फ्लाईओवर
नीला गुंबद गोलचक्कर
मदरसा टी-पॉइंट
सम्राट होटल गोलचक्कर
सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
भीकाजी कामा प्लेस अंडरपास
मोती बाग फ्लाईओवर अंडरपास
रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
अशोका रोड–जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
विंडसर पैलेस गोलचक्कर
टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग
रेल भवन गोलचक्कर
जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल–बाराखंबा रोड टी-पॉइंट
गोल डाक खाना गोलचक्कर
पटेल चौक गोलचक्कर
जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट
आरएमएल (RML) अस्पताल गोलचक्कर
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल–संसद मार्ग टी-पॉइंट
सेंट्रल दिल्ली और लुटियंस जोन से जुड़ने वाले अन्य मुख्य रास्ते
दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
सड़क ट्रैफिक के अलावा सार्वजनिक परिवहन पर भी बड़ा असर पड़ा है। सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी 9 अक्टूबर रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर शाम 6:00 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 45 प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि बंद स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बिना जरूरी काम के निकलने से बचें, स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले रखें अतिरिक्त समय
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो लोग नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली या आसपास के रास्तों से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले हैं, वे घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें ताकि जाम में फंसने की स्थिति में फ्लाइट या ट्रेन न छूटे। जिन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन या पुलिस की बैरिकेडिंग लागू है, वहां बेहद जरूरी काम न होने पर जाने से बचें। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ग्राउंड पर स्थिति के हिसाब से पाबंदियों में ढील दी जाएगी या उन्हें सख्त किया जाएगा।
कैसे चेक करें दिल्ली ट्रैफिक का पल-पल का अपडेट?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सहूलियत के लिए रियल-टाइम अपडेट पाने के आधिकारिक माध्यम भी साझा किए हैं। यात्री सड़क पर निकलने से पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर वैकल्पिक रास्तों की जानकारी ले सकते हैं: