Delhi Weather: दिल्ली वालों को अभी और सताएगी गर्मी! 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं, IMD ने बताया AQI का हाल

Delhi Weather: दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, सुबह 6 बजे तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ था।

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 7:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली वालों को अभी और सताएगी गर्मी! 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं

Delhi Weather: दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार (7 अक्टूबर) को दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, सुबह 6 बजे तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। दिन में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली के मौसम का साप्ताहिक पूर्वानुमान


दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं। 8, 9, 10, 11 और 12 अक्टूबर को बारिश नहीं होगी और इन सभी दिनों में आसमान में "आंशिक रूप से बादल छाए रहने" का अनुमान है।

8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

12 अक्टूबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली AQI

CPCB की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 6 बजे दिल्ली में कई जगहों पर AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।

प्रमुख इलाकों में AQI देखें:

इलाका AQI श्रेणी
आनंद विहार 111 मध्यम
अशोक विहार 116 मध्यम
आया नगर 118 मध्यम
चांदनी चौक 155 मध्यम
IGI एयरपोर्ट (T3) 141 मध्यम
IIT दिल्ली 199 मध्यम
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 145 मध्यम
JNU 109 मध्यम
नरेला 197 मध्यम
विवेक विहार 164 मध्यम

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-NCR में देर रात लगे भूकंप के झटके, हिली धरती

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।