Delhi Fog News: सोमवार की सुबह दिल्ली घने कोहरे और धुंध की मोटी चादर से ढकी रही, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। सुबह 6:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 196 दर्ज किया गया। दिल्ली एयरपोर्टन ने यात्रियों को संभावित फ्लाइट देरी को लेकर सतर्क किया है। क्योंकि खराब विजिबिलटी के कारण उड़ानों का संचालन CAT III के तहत किया जा रहा है।
