Get App

Diwali Weather: होगी भारी बारिश...दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Diwali Weather : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले सप्ताह में दक्षिण भारत के कई राज्यों- केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का दौर जारी रहेगा। 12 अक्टूबर 2025 को जारी ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, इन राज्यों में 18 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 3:32 PM
Diwali Weather: होगी भारी बारिश...दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Diwali Weather : देश में इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है।

Diwali Weather : देश में इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है। दूर्गा पूजा और दशहरे के बाद अब लोग दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस दिलावी, क्या मौसम त्योहार का मजा खराब कर देगा...ये सवाल सबके मन में है? क्योंकि दशहरा में कई राज्यों में बारिश देखने को मिली थी। तो आइए जानते हैं मौसम विभाग की ओर से क्या जानकारी दी गई है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले सप्ताह में दक्षिण भारत के कई राज्यों- केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का दौर जारी रहेगा। 12 अक्टूबर 2025 को जारी ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, इन राज्यों में 18 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

मौसम बुलेटिन के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्र अब भी सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव में हैं। मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय ताज़ा मौसम पूर्वानुमान का ध्यान रखें और जहां भारी बारिश या बाढ़ का खतरा हो, वहां जाने से फिलहाल बचें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें