Get App

डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दी बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत को उसके 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच “ऐतिहासिक रिश्ते” का जिक्र किया। ट्रंप का यह बधाई संदेश ऐसे समय में आया है, जब व्यापार, टैरिफ और दूसरे मुद्दों को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ तनाव बना हुआ है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 4:43 PM
डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दी बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ता
ट्रंप ने कहा, “अमेरिका और भारत, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में एक ऐतिहासिक रिश्ता साझा करते हैं"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत को उसके 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच “ऐतिहासिक रिश्ते” का जिक्र किया। ट्रंप का यह बधाई संदेश ऐसे समय में आया है, जब व्यापार, टैरिफ और दूसरे मुद्दों को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ तनाव बना हुआ है।

ट्रंप ने अपने बधाई संदेश में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत सरकार और भारत की जनता को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, एक ऐतिहासिक रिश्ता साझा करते हैं।” नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्रंप के इस बयान को शेयर किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच के रिश्ते को कई स्ट्रेटेजिक एरिया में गहरे सहयोग पर आधारित बताया। रुबियो ने कहा, “डिफेंस, एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स और उभरती नई तकनीकों पर हमारे करीबी सहयोग के साथ-साथ क्वाड के जरिए हमारे बहुस्तरीय भागीदारी ने, भारत-अमेरिका रिश्ते को असली नतीजे देने वाला बनाया है।” उन्होंने कहा कि वह आने वाले सालों में दोनों देशों के बीच साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें