Delhi News: दिल्ली के वसंत विहार में नशे में धुत व्यक्ति ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी से कुचला, हुआ गिरफ्तार

Audi Car Accident: ऑडी कार चालक की पहचान उत्सव शेखर (40) के रूप में हुई है, जो द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में घटना के समय उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Delhi: दिल्ली के वसंत विहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को अपनी ऑडी कार से कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक 8 साल की बच्ची भी इसकी जद में आ गई। इस घटना में के पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ितों की पहचान लाधी (40), उनकी आठ वर्षीय बेटी बिमला, पति सबमी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।


नशे में चला रहा था कार और खोया आपा

यह घटना 9 जुलाई को तड़के करीब 1:45 बजे इलाके के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई। कार चालक की पहचान उत्सव शेखर (40) के रूप में हुई है, जो द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में घटना के समय उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चला है कि एक सफेद ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। ऑडी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।