Get App

पाकिस्तानी ड्रोन हमलों का खतरा बढ़ा, दिल्ली और मुंबई के बीच उड़ानें प्रभावित

एविएशन सेक्टर पर फोकस करने वाली फर्म OAG के मुताबिक 2024 में मुंबई-दिल्ली ग्लोबल स्तर पर आठवां सबसे व्यस्त घरेलू हवाई रूट था। एयरलाइंस दोनों शहरों के बीच 7.963 मिलियन सीटों का संचालन करती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 10:58 AM
पाकिस्तानी ड्रोन हमलों का खतरा बढ़ा, दिल्ली और मुंबई के बीच उड़ानें प्रभावित
श्रीनगर, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू और लेह हवाईअड्डे सबसे अधिक प्रभावित मार्ग हैं। दूसरे प्रभावित हवाई अड्डों में पटियाला, भुंतर, पठानकोट, बीकानेर, जैसलमेर, मुंद्रा, केशोद और राजकोट शामिल हैं

पाकिस्तान द्वारा 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू करने के बाद, एयरलाइनों को दिल्ली और मुंबई के बीच कुछ मौजूदा उड़ान मार्गों से बचने के निर्देश दिये गए हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शुक्रवार को एयरमैन को कई नोटिस (NOTAMs) जारी करते हुए उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ाने के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। ऑपरेशनल वजहों से यह निर्देश "9 से 14 मई 2025 तक (जो 15 मई 2025 को 0529 IST के अनुरूप है) प्रभावी है।

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने शुक्रवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा, "एएआई ने परिचालन कारणों से दिल्ली और मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन(FIRs) के भीतर आने वाले हवाई यातायात सेवा (ATS) मार्गों के 25 खंडों को अस्थायी रूप से बंद करने की अवधि भी बढ़ा दी है।"

इससे पहले, AAI ने ऐसे लगभग 25 हवाई अड्डों को बंद करने की घोषणा की थी जो भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हैं या प्रमुख भारतीय वायु सेना ठिकानों पर स्थित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें