Lucknow E-Auction: लखनऊ में फिर होगी रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की ई-नीलामी, ₹1.40 लाख से शुरू होगी बोली

Lucknow E-Auction: लखनऊ में दुकान से लेकर रेजिडेंशियल प्लॉट्स की दोबारा नीलामी होने जा रही है. यूपी आवास एवं विकास परिषद को 25 मार्च 2026 में आयोजित ई-ऑक्शन में इन प्रॉपर्टीज पर सिंगल बिडिंग मिली थी, जिसके कारण अब 16 अप्रैल 2026 को दोबारा ई-नीलामी होगी।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 5:19 PM
Story continues below Advertisement
लखनऊ में फिर होगी रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की ई-नीलामी, ₹1.40 लाख से शुरू होगी बोली

Lucknow E Auction: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुकानों से लेकर रेजिडेंशियल प्लॉट्स तक की प्रॉपर्टी एक बार फिर ई-नीलामी के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। यूपी आवास एवं विकास परिषद ने पहले 25 मार्च 2026 को हुई ई-ऑक्शन में इन  प्रॉपर्टीज पर केवल सिंगल बिड मिलने के बाद अब दोबारा नीलामी कराने का फैसला लिया है। यह ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन और टोकन राशि जमा करने की शुरुआत 27 मार्च 2026 से हो चुकी है, जो 15 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इस नीलामी में भाग लेने के लिए न्यूनतम टोकन अमाउंट 1.40 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

तीन रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी


यूपी आवास एवं विकास परिषद के अनुसार, लखनऊ के अवध विहार योजना में तीन रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी की जाएगी। ये सभी प्लॉट्स सेक्टर 8 में स्थित हैं, और इनका एरिया 312.5 वर्ग मीटर से लेकर 343.75 वर्ग मीटर तक है।

12.22 लाख तक टोकन मनी

  • इन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कुल कीमत लगभग ₹2.22 करोड़ से ₹2.44 करोड़ के बीच रखी की गई है।
  • जो लोग नीलामी में हिस्सा लेंगे उन्हें ₹11.11 लाख से लेकर ₹12.22 लाख तक की टोकन राशि जमा करनी होगी।
  • प्रॉपर्टी नंबर 8/38 कॉर्नर-फेसिंग प्लॉट है, इसके लिए ₹1167234 रुपये टोकन अमाउंट जमा करनी होगी।
  • अवध विहार के रेजिडेंशियल प्लॉट की ई-नीलामी का रिजर्व प्राइस ₹71196 प्रति वर्ग मीटर से लेकर ₹74753 प्रति वर्ग मीटर तक है।

अवध विहार योजना रेजिडेंशियल प्लॉट्स की जानकारी

प्रॉपर्टी नंबर संपत्ति का प्रकार क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर) संपत्ति की कुल कीमत (₹) पंजीकरण / टोकन धनराशि (₹) आरक्षण श्रेणी
8/66 आवासीय प्लॉट 343.75 71,596 2,44,56,438 12,22,822 GENERAL
8/29 आवासीय प्लॉट 312.5 71,196 2,22,33,125 11,11,656 GENERAL
8/38 कॉर्नर आवासीय प्लॉट 312.5 74,753 2,33,44,688 11,67,234 OBC

वृंदावन योजना के तहत होगी ई-नीलामी

अवध विहार योजना के अलावा, लखनऊ की एक और प्रमुख योजना वृंदावन योजना नंबर-4 में भी रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी की जाएगी। यहां 200 वर्ग मीटर से लेकर 43.75 वर्ग मीटर के प्लॉट्स शामिल हैं, जहां ग्रीन बेल्ट और कॉर्नर प्लॉट्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

16.39 लाख तक की टोकन राशि

  • वृंदावन योजना के तहत आने वाले रेजिडेंशियल प्लॉट्स की कुल कीमत ₹1.42 करोड़ से लेकर ₹3.27 करोड़तक है।
  • जो लोग प्लॉट्स के लिए बोली लगाएंगे उन्हें ₹7.13 लाख से ₹16.39 लाख तक की टोकन राशि जमा करनी होगी।
  • वृंदावन के रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी का रिजर्व प्राइस ₹71416 प्रति वर्ग मीटर से लेकर ₹75735 प्रति वर्ग मीटर तक है।

वृंदावन योजना में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की डीटेल्स

प्रॉपर्टी नंबर संपत्ति का प्रकार क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर) संपत्ति की कुल कीमत (रुपए) रजिस्ट्रेशन / टोकन धनराशि (रुपए) आरक्षण श्रेणी
20B/151 आवासीय भूखंड 200 71,416 1,42,73,280 7,13,664 अनारक्षित / सामान्य
20B/167 आवासीय भूखंड (ग्रीन बेल्ट) 200 74,985 1,49,86,944 7,49,347 अनारक्षित / सामान्य
20B/82 आवासीय भूखंड (कॉर्नर) 216.72 75,735 1,62,39,852.52 8,11,993 अनारक्षित / सामान्य
20B/260 आवासीय भूखंड (कॉर्नर + ग्रीन बेल्ट) 437.5 74,985 3,27,83,940 16,39,197 अनारक्षित / सामान्य

₹14.13 लाख रिजर्व प्राइस

लखनऊ के इंदिरा नगर विस्तार योजना के तहत दुकान की भी ई-निलामी होगी, जिसकी कुल कीमत ₹14.03 लाख है। वहीं, इसके लिए टोकन राशि ₹1.40 लाख और रिजर्व प्राइस ₹14,13,012 हैं। दुकान का कुल एरिया 10.99 वर्ग मीटर है।

यूपी विकास परिषद के मुताबिक, ये सभी प्रॉपर्टी जहां है-जैसे है के आधार पर बेची जाएगी। भुगतान के लिए किस्तों का विकल्प भी उपलब्ध होगा। ब्याज दर MCLR+1%  रखी गई है। अगर किसी ने समय से किस्त जमा नहीं किया तो उसे 2% अतिरिक्त चक्रवृद्धि ब्याज देना होगा।

यह भी पढ़ें: UP Voter List 2026: यूपी में आज जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जानें कैसे चेक करें अपना नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।