Assam Earthquake: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार, 5 जनवरी की सुबह असम के मोरीगांव में रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र 26.37° उत्तरी अक्षांश और 92.29° पूर्वी देशांतर पर 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। मोरीगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन तत्काल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
