Al Falah University: ED ने शुक्रवार, 16 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने हरियाणा स्थित इस यूनिवर्सिटी की लगभग ₹140 करोड़ की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले पर हुए भीषण आत्मघाती बम धमाके से जुड़े 'वाइट-कॉलर' आतंकी मॉड्यूल की जांच के बाद की गई है। जांच में सामने आया है कि यह विश्वविद्यालय न केवल वित्तीय धोखाधड़ी का केंद्र था, बल्कि आतंकी गतिविधियों के लिए एक ऑपरेशनल हब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा था।
