El Nino Forecast: प्रशांत महासागर में इस महीने की शुरुआत में एक्टिव हुआ अल नीनो मौसमीय प्रभाव सितंबर के अंत तक और मजबूत हो सकता है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, सरकार और संबंधित एजेंसियां पहले से ही जरूरी तैयारियां कर रही हैं।
