French President Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'इंडिया AI समिट 2026' में अपने संबोधन के दौरान भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत वापस आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। मैक्रों ने भारत की डिजिटल छलांग को दुनिया के लिए एक मिसाल बताते हुए कहा कि जो काम भारत ने कर दिखाया है, वह दुनिया का कोई और देश नहीं कर पाया।
