Jammu Kashmir Encounter: J&K के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढ़ेर, पुलवामा अटैक से जुड़े होने की संभावना

Jammu-Kashmir: आज सुबह से चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है

अपडेटेड May 15, 2025 पर 10:24 AM
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ जारी है

Encounter in J&K: गुरुवार 15 मई की सुबह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है जो अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे जा चुके  है। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ पुलवामा के नादेर और त्राल इलाके में चल रही है। उन्होंने बताया कि यह तीन दिनों में दूसरी मुठभेड़ है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो से तीन आतंकवादियों के इस इलाके में फंसे हो सकते हैं। ये आतंकी पहलगाम अटैक से भी जुड़े हो सकते है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, '#अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं।'

सेना शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को किया था ढ़ेर


पुलवामा और अवंतीपोरा में यह मुठभेड़ भारतीय सेना के शोपियां जिले में मंगलवार को किए गए एक अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के दो दिन बाद हुई है। बता दें कि आतंकवादियों की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है ये दोनों शोपियां के रहने वाले थे, और हारिस नजीर पुलवामा का रहने वाला था। कुट्टे लश्कर और उसके सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर था, जबकि शफी लश्कर और टीआरएफ का शीर्ष कमांडर था।

कुट्टे अप्रैल 2024 में डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। उस हमले में दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। वह पिछले साल मई में शोपियां में भाजपा के एक सरपंच की हत्या में भी शामिल था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।