MEA On Venezuela Oil Import: भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज स्पष्ट किया है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार की स्थितियों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी निर्णय हमेशा राष्ट्रीय हितों और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे। विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर प्रतिक्रिया के तौर पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा।
