Ek Din box office collection day 1: सुनील पांडे का रोमांटिक ड्रामा 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुका है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर यह फ़िल्म अपने पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और 'लवेयापा' (2025) और 'लव स्टोरी' (2021) जैसी फ़िल्मों के शुरुआती आंकड़ों को भी पार नहीं कर पाई।
