Get App

बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, CDSCO ने पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्स को लेकर कड़े किए नियम!

किडनी की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को एडवाइजरी में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही, बार-बार होने वाले दर्द या बुखार में बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से इलाज करने से बचने को कहा गया है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:47 PM
बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, CDSCO ने पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्स को लेकर कड़े किए नियम!
दर्द और बुखार में बार-बार पेनकिलर या एंटीबायोटिक दवा लेना पड़ सकता है भारी।

कई लोग बिना डॉक्टर से पूछे दर्द, बुखार या दूसरी बीमारी होने पर पेनकिलर या एंटीबायोटिक ले लेते हैं। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, CDSCO (Central Drugs Standard Control Organisation) ने पेनकिलर और एंटीबायोटिक के गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर यह एडवाइजरी जारी की है। जिसमें संस्था ने डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, अस्पतालों और आम लोगों को सोच-समझकर इन दवाओं का इस्तेमाल करने को कहा है। जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है या किडनी पर असर पड़ने का खतरा है, उन्हें पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर को अपनी कंडीशन जरूर बतानी चाहिए। एडवाइजरी में ऐसे पेशेंट के लिए दवा लेने से पहले डॉक्टर या हेल्थकेयर प्रोफेशनल से बात करने पर जोर दिया गया है।

किडनी के मरीज खुद से न लें ये मेडिसिन

यदि दर्द, बुखार या कोई दूसरा लक्षण बार-बार हो रहा है, तो हर बार खुद से पेनकिलर या एंटीबायोटिक लेना सही तरीका नहीं है। ऐसी सिचुएशन में डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरुरी है। बार-बार गलत दवा लेने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

पेनकिलर और एंटीबायोटिक का इस्तेमाल न करने के कारण

आम पेनकिलर में इस्तेमाल होने वाली NSAIDs दवाओं का जरूरत से ज्यादा या लंबे समय तक इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है। इसी तरह एंटीबायोटिक भी हर तरह के बुखार या सर्दी-जुकाम में काम नहीं करते। इसलिए इन दवाओं को अपनी मर्जी से खाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें