Get App

Ghaziabad Sisters Death: पिता पर ₹2 करोड़ का कर्ज, बेचा बेटियों का मोबाइल… फिर 9वीं मंजिल से कूद गईं 3 बहनें, गाजियाबाद केस में नए खुलासे

Ghaziabad Sisters Death: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस की जांच से परिवार की गंभीर आर्थिक तंगी, मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियां और बच्चों के कथित तौर पर कोरियाई कंटेंट और एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम के संपर्क में आने की बात सामने आई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:01 AM
Ghaziabad Sisters Death: पिता पर ₹2 करोड़ का कर्ज, बेचा बेटियों का मोबाइल… फिर 9वीं मंजिल से कूद गईं 3 बहनें, गाजियाबाद केस में नए खुलासे
पिता पर ₹2 करोड़ का कर्ज, बेचा बेटियों का मोबाइल… फिर 9वीं मंजिल से कूद गईं 3 बहनें

Ghaziabad Sisters Death: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस की जांच से परिवार की गंभीर आर्थिक तंगी, मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियां और बच्चों के कथित तौर पर कोरियाई कंटेंट और एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम के संपर्क में आने की बात सामने आई है।

सूत्रों ने अब बताया है कि लड़कियों के पिता पर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था और उन्होंने बिल चुकाने के लिए अपनी बेटियों के मोबाइल फोन बेच दिए थे।

यह दुखद घटना बुधवार तड़के घटी, जब तीनों बहनों ने कथित तौर पर साहिबाबाद इलाके में अपने 9वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद की बहनों के पिता पर भारी कर्ज, फोन बेचे गए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें