Lucknow Fire Incident: सीतापुर हाईवे पर आग का तांडव, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के सीतापुर राजमार्ग पर बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित कई दुकानों में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। सामान जलकर राख हो गए। आग की यह घटना रात करीब 11:45 बजे घटी

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
सीतापुर हाईवे पर आग का तांडव, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के सीतापुर राजमार्ग पर बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित कई दुकानों में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। सामान जलकर राख हो गए। आग की यह घटना रात करीब 11:45 बजे घटी, जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर स्टेशन अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना आधी रात से कुछ समय पहले मिली, जिसके चलते दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग की लपटों ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और दुकानों में रखा सामान धूं-धूकर जलने लगा।

बचाव कार्य तेज किया गया


आग की भयावहता को देखते हुए और स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आसपास के इलाकों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। अधिकारी प्रशांत कुमार ने फायर बताया कि इटौंजा से एक और गाड़ी भेजी गई, जबकि इंदिरानगर और चौक फायर स्टेशन से भी दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए कई टीमों ने मिलकर कोशिश की, ताकि आगे और नुकसान न हो सके।

नुकसान की जानकारी

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग के कारण चार दुकानों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी प्रशांत कुमार ने पुष्टि की कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, जिससे आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई है। फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई से घटना के दौरान संभावित जानमाल के नुकसान को टालने में मदद मिली। आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Robbery Case: बेटे ने अपने ही पिता को बंदूक की नोक पर लूटा, साथियों की मदद से ₹10 लाख लेकर हुआ रफूचक्कर, 3 गिरफ्तार

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।