Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही, जिस वजह से राज्य में इस साल बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई। वहीं, कई इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है और सैकड़ों गांव इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बाढ़ से दो और लोगों की मौत हुई है। गोलाघाट में एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हुई, जबकि कार्बी आंगलोंग में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई।
