Get App

Dense fog in Delhi: कोहरा और प्रदूषण का डबल अटैक, दिल्ली में AQI पहुंचा 286, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Dense fog in Delhi: मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चादर में ढकी रही। 6 जनवरी को सुबह 6:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 200 मीटर और तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में सुबह के समय हल्के कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:40 AM
Dense fog in Delhi: कोहरा और प्रदूषण का डबल अटैक, दिल्ली में AQI पहुंचा 286, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
कोहरा और प्रदूषण का डबल अटैक, दिल्ली में AQI पहुंचा 286, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Dense fog in Delhi: मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चादर में ढकी रही। 6 जनवरी को सुबह 6:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 200 मीटर और तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में सुबह के समय हल्के कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है।

IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। 11 जनवरी तक के विस्तारित मौसम पूर्वानुमान में सभी दिनों में कोहरे की स्थिति का अनुमान लगाया गया है।

IMD के मुताबिक, "अगले 4-5 दिनों के में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत अधिक संभावना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें