Bengaluru College Ragging Case: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कम से कम 20 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों छात्रों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि 29 छात्रों और एक ऐसे व्यक्ति को नोटिस भेजा गया है जो कॉलेज में नामांकित नहीं है, लेकिन उनका नाम FIR में दर्ज है।
