उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) ने रविवार (15 फरवरी 2026) को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी नसीमुद्दीन सिद्दीकी में शामिल हुए। उनके साथ-साथ कई पूर्व विधायकों और नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक अनीस अहमद खान (Anees Ahmad Khan) उर्फ फूल बाबू, अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व विधायक राजपाल यादव, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा और दानिश खान भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इन नेताओं के शामिल होने को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
