Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Shibu Soren: शिबू सोरेन को जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे लंबे समय से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
सोरेन पिछले 38 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के तौर पर भी जाना जाता है

Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके बेटे और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान दिल्ली में ही मौजूद थे।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

शिबू सोरेन को जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे लंबे समय से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। सोरेन पिछले 38 सालों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के तौर पर भी जाना जाता है।


अलग झारखंड राज्य बनाने के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में थे सोरेन 

एक कद्दावर आदिवासी नेता और झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक, शिबू सोरेन ने लगभग चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व किया। उन्होंने 1987 में इसकी बागडोर संभाली और अप्रैल 2025 तक इसके निर्विवाद अध्यक्ष रहे। वे अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका में थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।