Suresh Kalmadi Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कलमाडी के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।
